
रतलाम 26 जून 2023। रतलाम रियासत में सिक्के बनाने की टकसाल सन 1888 में रतलाम के महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में आई थी। उक्त जानकारी रतलाम की धरोहरो, इतिहास एवं रोचक तथ्यों से अवगत करवाने हेतु रतलाम हेरिटेज वॉक में साझा के गई।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद्, रतलाम हेरिटेज एवं ख़ुशी-एक पहल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान से वॉक की शुरुआत कर रतलाम हेरिटेज संस्था की विनीता तांतेड़ ने ख़ुशी-एक पहल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ पैदल चलकर रणजीत विलास पैलेस की वास्तुकला, घंटाघर की यन्त्र-रचना, रतलाम रियासत के सिक्के, थावरिया बाजार का इतिहास आदि तत्थों एवं कहानियो से अवगत करवाया। हेरिटेज वॉक महलवाड़ा से शुरू होकर घंटाघर, सूरजपौर, थावरिया बाजार होते हुए पुनः महलवाड़ा पर आकर समाप्त हुई।
हेरिटेज वॉक में परियोजना अधिकारी श्री अरुण कुमार पाठक, ख़ुशी वेलफेयर सोसाइटी के श्री अमन माहेश्वरी, श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री निखिलेश सोनी, सोनू मेहता, श्री मयूरेश व्यास, श्री यज्ञेश व्यास, रिदम के साथ रतलाम हेरिटेज की प्रकृति जोशी, वेदांशी बोराना, श्री लवकेश शर्मा, श्री गौरांग सोनी, श्री आरुष यादव आदि उपस्तिथ रहे।