उदयपुर। श्रमण संघीय प्रवर्तक मरुधरा भूषण शासन गौरव संत शिरोमणि करूणा सागर पूज्य गुरुदेव श्री सुकन मुनि जी म.सा, तपस्वी रत्न ज्योतिष सम्राट शासनप्रभावक उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनि जी म.सा, युवा प्रणेता श्री महेश मुनि जी म.सा, बालयोगी श्री अखिलेश मुनि जी म.सा, डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा डी. लिट्ट आदि ठाणा-5 आज दिनांक 27 जून को पूज्य गुरुदेव श्री अशोक नगर लोकाशाह जैन स्थानक से विहार करके अशोक नगर कांतिलाल जी जैन नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय में पधार गए है । मुनिश्री का चातुर्मास मंगल प्रवेश वि.सं 2080, आषाढ़ सुदी 10, बुधवार दि. 28 जून 2023 समय प्रात: 7.30 कांतिलाल जी जैन नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय से श्री वर्धमान स्थाकनवासी जैन श्रावक संघ में शास्त्री सर्किल से दिल्ली गेट होते हुए धानमंडी से मुखर्जी चौक पंचायती नोहरा पधारेंगे । विस्तृत जानकारी के लिए राजू त्रिपाठी 9414342225 एवं अक्षय कोठारी 7073211399 से सम्पर्क कर सकते है ।