



इंदौर (महावीर भवन 27 जून 2023) । जर्रा जर्रा खुदा की अमानत है इसकी हिफाजत करना प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने राष्ट्रीय मुस्लिम मंच विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि खुदा के बंदो से मोहब्बत करना तनिक भी तकलीफ ना हो उसका ध्यान रखना सबसे बड़ी इबादत है। उन्होंने कहा कि खुदा और भगवान के पास वस्तु नहीं मात्र भाव पहुंचते हैं वह भाव के भूखे हैं वस्तु के नहीं।
मुनि कमलेश के बतायां कि प्रत्येक प्राणी जीवित रहना चाहता है मारने वाले से बचाने वाला महान होता है बचाने वाले की आत्मा से मिलने वाली दुआएं तीन लोक की संपत्ति से बढ़कर होती है।
राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच के प्रमुख बबलू खान ने कहा कि ईद के पावन प्रसंग पर हम सब पशुओं की कुर्बानी ना देते हुए गौ सेवा करके ईद मनाएंगे मुस्लिम बंधुओं से आव्हान करते हैं ईद पर मानव सेवा करके आदर्श प्रस्तुत करें। मंच के वाजिद अली ने बताया कि हमारी प्रमुख संस्था दारुल उलूम ने भी फतवा जारी किया है कि बकरा ईद पर कोई भी गो हत्या ना करें ईद को गौ सेवा के रूप में मनाने वाले मुस्लिम बंधुओं का अभिनंदन किया जाएगा।
मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अख्तर भाई रावल ने कहा कि पशु रक्षा का मामला सिर्फ धर्म का ही नहीं पर्यावरण स्वास्थ्य और आर्थिकता के लिए ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में 2009 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच नई दिल्ली का गठन हुआ जिसमें अभी सभी राज्यों में 11000 मुस्लिम गौ सेवा मानव सेवा व्यसन मुक्ति राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण की रक्षा का काम अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के नेतृत्व में काम कर रहे हैं इस मौके पर महंत गोविंदाचार्य भी उपस्थित थे मंच की ओर से रमेश भंडारी प्रकाश भटेवरा शशिकांत जैन निखिल पटवा दिनेश राका अशोक मेहता ने स्वागत किया।