मलेनी बैराज में आया पानी, अब नहीं होगी परेशानी, सहयोग के लिए जनता का आभार

जावरा ( अभय सुराणा) । क्षेत्र की जनता ने लगभग पिछले 3 माह से जो पर्याप्त पानी मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। मलेनी में पानी कम होने के कारण उतना पानी हम नहीं दे पाए लेकिन जनता ने समय और परिस्थिति को ओर हमारी मजबूरी को समझा और जो सहयोग दिया उसके लिए दिल से धन्यवाद। उक्त बात नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसूफ कडप्पा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा जलकल समिति चेयरमैन नर्गिस इमरान मंसूरी ने कही।आपने कहा कि हमने अपने स्तर पर जनता को पानी मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया अलग-अलग स्त्रोतों से पानी को एकत्र किया वह पूर्ति करने का प्रयास किया। इस कार्य में नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी पार्षद गणों का भी हमें सहयोग प्राप्त हुआ। वह सभी भी धन्यवाद के पात्र हैं।
कल मलेनी बैराज में पानी आया और आज से हमने शेड्यूल को चेंज कर चौपाटी क्षेत्र की कई कॉलोनी में पानी की सप्लाई भी दे दी है भविष्य में हमारा प्रयास होगा शेड्यूल के हिसाब से जनता को पानी मिले। अध्यक्ष अनम उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि आने वाले वर्षों में नगर की जनता को पानी के लिए अब कभी परेशान नहीं हो ऐसी बड़ी योजना बन रही है और शीघ्र ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।