महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 30 जून। वार्ड क्रमांक 5 स्थित अम्बिका नगर में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया के जन्म दिवस पर श्री भदौरिया व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्री भदौरिया ने बताया कि अम्बिका नगर पानी के टंकी के आसपास 5.50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाये जायेंगे जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही क्षेत्र स्वच्छ व सुन्दर दिखाई देगा।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री धर्मवीर सिंह गहलोत, सुनील पाल, ठाकुर साहब लोकेश जयसवाल, अंकित कुशवाह, तिवारी जी, जुझार सिंह, राजपूत जी, किशोर राठौड़ बना सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थी।