


रतलाम 30 जून। नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ शेख, राजस्व उप निरीक्षक श्री रियाज मोहम्मद, स्थायीकर्मी सर्वश्री कमलाशंकर शर्मा, राजेन्द्र तिवारी व राजेन्द्र शर्मा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम फायर स्टेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी, श्री अक्षय संघवी, पार्षद श्री वहीद शैरानी, श्री नासिर कुरेशी, श्री सलीम बागवान आदि ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री रियाज मोहम्मद, श्री कमलाशंकर शर्मा श्री राजेन्द्र तिवारी व श्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री रियाज मोहम्मद, श्री कमलाशंकर शर्मा श्री राजेन्द्र तिवारी व श्री राजेन्द्र शर्मा को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री रियाज मोहम्मद, श्री कमलाशंकर शर्मा श्री राजेन्द्र तिवारी व श्री राजेन्द्र शर्मा का पुष्पहार व पुरूप गुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल व श्री हेमन्त सोलंकी ने किया व आभार कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा ने माना।