प्रार्थना और प्रवचन के साथ मनेगा समन्वय परिवार का गुरूपूर्णिमा महोत्सव

रतलाम,02 जुलाई। परम पूज्यनीय ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर पदमभूषण सम्मानित, स्वामी श्री सत्यमित्रानंदगिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार 4 जुलाई को प्रार्थना और प्रवचन के साथ गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाएगा। इसमें गुरूभक्तों द्वारा पादूका पूजन किया जाएगा।
महोत्सव में केबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन आयोग के अध्यक्ष एवं स्वामीजी के शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज के दर्शन व प्रवचन का लाभ सबकांे प्राप्त होगा। गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बरबड मंदिर के पास श्री राम जानकी मंडपम में शाम 6 बजे से 9 बजे के मध्य रखा गया है। इसमें श्री कालिका माता सुंदरकांड मंडल द्वारा भजन व प्रार्थना होगी। समन्वय परिवार के अशोक आप्टे, माधव काकानी, शेलेन्द्र डागा, शिवराम शर्मा , जितेन्द्र वाघेला, संजय खंडेलवाल, कालुराम पाटीदार, हेमन्त चैरमा, सुनील लाठी, मुकेश शुक्ला, सुनील सोनी आदि ने गुरूभक्तों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।