नर्मदानन्दजी ने दिया गुरू मंत्र जाप का संदेश


रतलाम, 03 जुलाई । जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानन्द गिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ ने श्री कालिका माता सत्संग हॉल में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया। महोत्सव में स्वामीजी की पादुकाओं का पूजन किया गया। नित्यानन्द आश्रम के संत 1008 अवधूत श्री नर्मदानन्द बापजी महाराज ने आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि गुरू मंत्र का सदैव जाप ही गुरू के प्रति सच्चा सम्मान है।
गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ पंडित ब्रजभूषण ने अभिषेक करवाकर किया। इस मौके पर प्रभु प्रेमी संघ की ओर से संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, सचिव प्रमोद राघव, मोहनलाल भट्ट, केबी व्यास, संजय सोनी, नवीन भट्ट, आर.आर. दूबे, विरेन्द्र जोशी, मुकेश सोनी एवं मनोहर पोरवाल ने नर्मदानन्दजी का शॉल श्रीफल से अभिनन्दन किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने गुरु पूर्णिमा एवं गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला | महोत्सव के दौरान भूषण व्यास एवं अनिरूद्ध मुरारी ने अपने सुमधूर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समन्वय परिवार के माधव काकानी, शैलेन्द्र डागा सहित रामेश्वर खंडेलवाल,विरेन्द्र सिंह राठौर, संजीव पाठक, रणजीत सिंह राठौर, अनिल झालानी ,रमेश शर्मा सीमा प्रभु ,तारा बेन सोनी ,ज्योति तरनी व्यास, अरूण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गुरूभक्त उपस्थित रहे।