
रतलाम। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कस्तुरबा नगर रतलाम में पहली बार बुंदेलखंड केसरी उपसर्ग विजेता आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या श्री गणनी आर्यिका 105 सौहार्द मति माताजी ससंघ (2 पिछि) का मंगल चातुर्मास होगा। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष जयंतीलाल पाणोत ने बताया कि माताजी का 4 जुलाई को द्वारका रेसीडेंसी से मंगल प्रवेश होगा ओर 9 जुलाई 2023 रविवार को दोपहर 2 बजे से चातुर्मास मंगल कलश स्थापित किया जायेगा जिसके पश्चात सभी समाजजन का साधर्मी वात्सल्य होगा ओर पूरे पांच माह तक शहर में धर्म की गंगा बहेगी। कमेटी सचिव अभय जैन ने सभी समाजजनों से सभी कार्यक्रम के सम्मिलित होने का विशेष आग्रह किया।