

झुमरी तिलैया। आज श्री दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में जैन बड़ा मंदिर के बगल प्रांगण में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना सम्पन हुई । जैन संत चर्या शिरोमणि प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 विशुद सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक श्रमण मुनि गुरुदेव श्री 108 सुयश सागर जी के चरणों में समाज के पदाधिकारियों श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास नकी स्वीकृति लिया।
आज के कार्यक्रम का संचालन राज छाबड ने किया , स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक नरेंद जैन झांझरी ने दिया, अभिषेक जैन शास्त्री ने कलश स्थापना, पूजन विधान का कार्य किया, जैन भजन गायक सुबोध जैन गंगवाल,नविन जैन पांड्या ने अपने भजनों से पूरे कार्यक्रम से सभी को भक्ति की सागर में डूबा दिया सभी लोग गुरु भक्ति में आनंदित थे। पूरे भारतवर्ष और झारखंड से आए भक्तों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया आशीर्वाद लिया सर्वप्रथम आज प्रातः ध्वजारोहण देवेन्द्र-वीना काला परिवार दुर्ग ने किया, मंडप उदघाटन कर्ता सुशील-राज,सुनील जैन छाबडा,कोडरमा,दुर्ग,भिलाई ,
दीप प्रज्वलित कर्ता राजकला-प्रेमा जैन काला तामसा महाराष्ट्र ने किया और प्रथम मुख्य कलश की स्थापना पवन जैन सेठी दालकोला,अजित जैन पांड्या बारसोई, बिहार निवासी को मिला गुरुदेव के चरण धोने का सौभाग्य कोडरमा के सुरेन्द जैन काला के भक्तों को मिला, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य को मिला, वस्त्र देने का सौभाग्य मूलचंद सुशील कुमार छाबड़ा परिवार को मिला । इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि
पभक्तों के पुण्य के उदय से चातुर्मास होता हूं पूरे देश मे शहर तो कई है लेकिन जिस नगर का पुण्य होता है वही जैन संत का चातुर्मास होता है और जिनका पुण्य का उदय आता है उनको ही कलश स्थापना का भीबसौभाग्य मिलता है आप सबो ने चातुर्मास कलश स्थापना तो कर दिया अब आप सब को इस चातुर्मास में तप,त्याग और संयम को ओर बढ़ाना है तभी ये चातुर्मास सफल और ऐतिहासिक होगा ।इस अवसर पर मंत्री ललित जैन सेठी ने बताया कि चातुर्मास मंगल कलश विश्व शांति व विश्व का कल्याण के उद्देश्य चार माह धर्म की गंगा के साथ भव्य स्वर्णिम वर्षायोग के निर्विघ्न सानंद संपन्न होने की मंगल कामना को लेकर स्थापित किए जाते हैं।आज चातुर्मास कलश स्थापना के उपरांत समाज के प्रत्येक परिवार ने भी अपने अपने कलश विराजमान कर मंगल कामना की।
मुख्य रूप से उपस्थित दुर्ग,हजारीबाग, बारसोई,गोंदिया, भाटापारा,रांची,जसपुर के अलावा देश के कई शहरों से सेकड़ो भक्त उपस्थित हुवे । इस चातुर्मास कलश स्थापना में संयोजक नरेंद्र झाझंरी, सह संयोजक सुनीता सेठी,ममता सेठी,राजीव छाबडा,सुमित जैन ,मनीष जैन सेठी, दिलीप जैन बाकलीवाल,सुशील पंड्या, विनोद अजमेरा , जैन युवक समिति के सभी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा, नविन जैन ने दी।