पतंजलि योग समिति युवा भारत द्वारा पेड़ पौधों के साथ विशेष तौर पर नीम, गिलोय, बेल का रोपण व वितरण के साथ काढ़े का सेवन व बनाने की जानकारी दी

रतलाम । भारत देश के समस्त जागरूक राष्ट्र वासीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत सुंदर भारत के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वस्थ भारत समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार स्वरूप प्रदान करने में तत्पर योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज जी का आशीर्वाद संपूर्ण भारत वासियों ने कोरोना महामारी संक्रमण काल में योग आयुर्वेद स्वदेशी की महत्वता को समझते हुए सहर्ष स्वीकार कर अपनाया साथ ही विशेष तौर पर सामाजिक दूरी सोशल डिस्टेंस का पालन कर अनिवार्य रूप से माक्स धारण करने व अपने आप को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए सभी वचनबद्ध दिखाई दे रहे हैं । पर्यावरण सहेजें धरती को स्वर्ग संक्रमण नशा मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से आयुर्वेद शिरोमणि परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज जी के जन्मोत्सव पर जड़ी बूटी दिवस 04/08/2020 के उपलक्ष्य में इस वर्ष पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम पांचों संगठनों प्रतिष्ठित योग कक्षाओं एवम् अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में जगह जगह औषधियों के परिपूर्ण फलदार पेड़ पौधों के साथ विशेष तौर पर नीम, गिलोय, बेल का रोपण व वितरण के साथ काढ़े का सेवन व बनाने की जानकारी दी गई ।
शुरुआत प्रात: ९ बजे सांई मंदिर शास्त्री नगर रतलाम पर वरिष्ठ योग गुरु मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. श्री प्रदीप कोठारी जी श्री महालक्ष्मी नगर उद्यान रतलाम पर समस्त पतंजलि संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर उद्यान पर वृक्षारोपण एवं नीम गिलोय रोपण का वितरण किया गया । वहीं प्रात: 11.30 बजे जिला पंचायत परिसर रतलाम जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय जी रतलाम जिले में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन जागृति हेतू 2100 नीम गिलोय बेल पतंजलि युवा भारत संगठन द्वारा भेंट की गई । इसी के साथ गुलाब चक्कर पुराने कलेक्टोरेट परिसर रतलाम पर दोपहर 12.30 बजे पेंशनर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल द्वारा औषधिय युक्त पेड़ पौधे नीम गिलोय बेल रोपण वितरण पतंजलि युवा भारत संगठन द्वारा अन्य स्थलों पर भी किया गया ।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना महामारी संक्रमण काल में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए सामूहिक आयोजन न करते हुए जगह-जगह अधिकतम 10 सदस्यों व्यक्ति विशेष द्वारा समस्त चयनित स्थानों पर पेड़ पौधे आज जड़ी बूटी दिवस के शुभ अवसर पर 5100 नीम गिलोय बेल का रोपण व नि:शुल्क वितरण किया गया । ग्रीन रतलाम क्लिन रतलाम पालीथीन संक्रमण रोग नशा मुक्त रतलाम उज्जवल स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत बनाने में अहम भूमिका अदा कर आओ हम जिम्मेदार जागरूक नागरिकता का परिचय देते हुए शपथ दिलाई गई। मुख्य आयोजन कर्ता पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में सर्वश्री मिश्रीलाल सोलंकी, योग गुरु प्रकाश चोपड़ा, अनिल बरमेचा, पवन मजावदिया, राजेश चांदवानी, विनय वर्मा, पेंशनर एसोसिएशन के गोपाल शर्मा, ओ. पी. श्रीवास्तव, विश्वनाथ वर्मा, श्याम दुबे, एम.के.व्यास, राजेश व्यास, आदि सदस्यों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया । संचालन मिश्रीलाल सोलंकी एवं आभार प्रदर्शन प्रकाश चौपड़ा ने किया ।