

रतलाम । आज दिनांक 6 जुलाई 2023 को श्री गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम स्कूल रतलाम सत्र 2023 – 24 की प्रथम पालक संघ बैठक का आयोजन किया गया। संचालन स्कूल की शिक्षिका सुश्री ग्लोरी गुडविन द्वारा किया गया। आपके द्वारा पालक गण को विगत वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों के साथ ही आने वाले वर्ष मैं आयोजित होने वाली गतिविधियों स्कूल प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों से अवगत कराया गया। पालक संघ बैठक में रतलाम नगर पालिक निगम रतलाम के ब्रांड एंबेसडर योगगुरू विशाल कुमार वर्मा द्वारा औषधीय पेड़ पौधे भेंट कर प्रांगण स्थित वृक्षारोपण किया गया सभी पालको द्वारा एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं प्रकृति संरक्षण संवर्धन की सामूहिक शपथ दिलवाई गई। विशेष तौर पर स्कूल परिसर स्थित 10 फिट बड़े आम वृक्ष को स्थानांतरित कर सुरक्षित स्थान पर रोपण किया गया भविष्य में विद्यार्थियों को शुद्ध प्राणवायु छांव मिलें सकें उससे प्राप्त फल का महत्व जान सकें । भोपाल से मोटिवेशनल वक्ता श्री सौरभ विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों की नींव मजबूत करने में किस प्रकार माता-पिता और बच्चों आपस में तालमेल बिठाकर शिक्षा के उच्च स्तरीय को पहचान बनाकर अपनाकर उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है। वृक्षारोपण में संस्था के प्रमुख श्री किशोर भाई खिलोसिया, सचिव श्री शंकर भाई पटेल तथा स्कूल प्राचार्य श्रीमती भूमिका क्रिस्टी उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालिका सुश्री ग्लोरी गुडविन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।