51 किलो फूलों की माला से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

रतलाम/भोपाल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एम एजाज़ खान को नियुक्त किया गया है आपका पदभार समारोह भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रखा गया। जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रभु दयाल कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष‌ तनवीर अहमद के नेतृत्व में पदभार ग्रहण किया। जिसके पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी के नेतृत्व मैं रतलाम जिले से गए प्रतिनिधिमंडल द्वारा 51 किलो फूलों की माला से नव नियुक्त अध्यक्ष एव सभी मंचासीन अतिथियो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रो.इमरान हुसैन, मो.इमरान मेव, हाजी फैयाज खान, बबलू पटेल, मुबारीक शैरानी, सलीम कुरेशी, रुस्तम मंसूरी, रईस क़ुरैशी, इरफान क़ुरैशी, अब्दुल शैरानी, रशीद खान, शरीफ खान, शोएब खान आदि उपस्थित थे।