रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा पंच रविवारीय युवा प्रवचन उत्सव का दिनांक 9 जुलाई रविवार प्रात: 6:30 बजे से शुभारंभ होगा तथा आने वाले पांच रविवार जो की दिनांक 16 ,23, 30 जुलाई व 6 अगस्त को आना है इन सभी रविवार को प्रवचन उत्सव आयोजित होना रहेगा। व 6 अगस्त को शाम को इस शिविर का समापन होगा ।इस उत्सव में 500 युवक-युवती के लगभग जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष की है वे भाग लेंगे । शिविर आचार्य कल्याण रतन विजय जी महाराज साहब के निश्रा में संपन्न होगा इसमें भाग लेने वाले शिविरार्थियो को अपने दैनिक जीवन में स्वतंत्रता के साथ-साथ धर्म आराधना से कैसे जुड़े यह बताया जाएगा शिविरार्थियो के स्वल्पाहार, भोजन, हाइटी, की व्यवस्था हनुमान रुण्डी पर ही रहेगी संस्था के अध्यक्ष वैभव राका ने बताया कि यह शिविर जैन सोश्यल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के बंधुत्व से संस्कार की थीम पर लगाया जा रहा है इस शिविर में जेएसजी यूथ के सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे साथ ही धर्म लाभ भी लेंगे। शिविर लगाने का उद्देश्य युवाओं को धर्म के मार्ग से जोड़ने का है रतलाम समाज के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी इस धर्म आराधना हेतु सभी से आव्हान किया साथ ही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया पूर्व अध्यक्ष सौरव छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन विनीत पीपाड़ा सचिव सौरभ मूणत शिविर संयोजक राहुल छाजेड़ संजय चपरोट सहसंयोजक वीरेंद्र कटारिया यतेंद्र मेहता अमित नाहटा मयंक भटेवरा अर्पण गंगवाल हर्ष जैन गर्वित गोखरू अभिषेक रांका अभय लोढ़ा ने आमजन से आव्हान किया है कि इस धार्मिक शिविर मैं अपनी सेवा देकर धार्मिक आराधना का लाभ लें साथ ही इस शिविर में सभी मुख्यसहयोगी वह अन्य अर्थसहयोगी को भी संस्था के वैभव राका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।