


रतलाम। 5 जुलाई बुधवार को स्टेशन रोड स्थित निजी होटल में राजपुरोहित महिला जागृति मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन अध्यक्ष के रूप में किरण किशनलाल राजपुरोहित के अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष के लिए प्रीति लता राजपुरोहित, पूर्णिमा राजपुरोहित, मंजू राजपुरोहित तथा सचिव पद के लिए रश्मि डॉक्टर महेंद्र पुरोहित , रेखा राजपुरोहित कुसुम राजपुरोहित व सह सचिव रेखा राजपुरोहित, कुसुम राजपुरोहित कोषाध्यक्ष प्रभा राजपुरोहित सह कोषाध्यक्ष कुमुद राजपुरोहित, लता राजपुरोहित संयोजक कविता राजपुरोहित ,पुष्पा राजपुरोहित, प्रवक्ता रितु राजपुरोहित ,वसुधा राजपुरोहित क्रीड़ा सचिव इंदु राजपुरोहित ,संतोष राजपुरोहित सांस्कृतिक सचिव ज्योति राजपुरोहित,कविता राजपुरोहित को मनोनीत किया गया । कार्यक्रम में निवृत्ति मान अध्यक्ष भावना पुरोहित का स्वागत नवीन अध्यक्ष किरण राजपुरोहित द्वारा किया गया ।कार्यकारिणी सदस्यों एवं नवीन सदस्यों का स्वागत मंच की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज की वरिष्ठ यमुना राजपुरोहित, कल्पना राजपुरोहित एवं सृजन राजपुरोहित ,भावना राजपुरोहित द्वारा की गई। नवीन अध्यक्ष किरण राजपुरोहित द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगामी 2 वर्ष में नवीन कार्यक्रमों की रूपरेखा बतलाई तथा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति लता राजपुरोहित एवं रश्मि राजपुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं उपस्थित रही। यह जानकारी राजपुरोहित महिला जागृति मंच की अध्यक्षा किरण राजपुरोहित ने दी।