
जावरा । ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि श्रमण संघीय आचार्य प्रवर ध्यान योगी डॉ शिव मुनि जी महाराज साहब के अज्ञानुवती अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार साधु भगवंत एवं साध्वीगण के इस वर्ष कुल 360 चातुर्मास घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें से 81 चातुर्मास साधुओं के तथा 279 चातुर्मास साध्वीयो के है ।इसी तरह श्रमण संघ में कुल 1187 साधुगण एवं साध्वीजी है।जिसमें 224 साधु ओर 963 साध्वीगण है। इस वर्ष 21 नई दीक्षा हुई है और 8 देवलोक गमन हुए हैं।
अभय सुराणा ने चातुर्मास की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का चातुर्मास 5 माह का होगा चातुर्मास असाड़ी चौदस 2 जुलाई से प्रारंभ हो गया है जो कार्तिक सुदी 14 चातुर्मास पक्की 27 नवंबर 2023 को समाप्त होगा। चातुर्मास काल में महापर्व पर्युषण 12 सितंबर से प्रारंभ होंगे तथा संवत्सरी पर्व 19 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।
सुराणा के साथ ही जैन दिवाकर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुथा, शिल्पा जैन ने सभी से अनुरोध किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में विराजित साधु भगवंत एवं साध्वी गण के इस 5 माह के चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्म आराधना कर अपने कर्मों की निर्जरा करें एवं हमारा यह चातुर्मास आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हो तथा हम सभी के खुशहाल रहने की कामना करें।