राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रतन सिंह राठौर ने सौंपा नियुक्ति पत्र

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी लाल राठौर (बाबूजी), राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर (पार्षद नगर निगम भोपाल), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठौर (एडीपीओ गुना) द्वारा इंदौर नगर निगम में भाजपा पार्षद राजेंद्र राठौर इंदौर को राष्ट्रीय महासभा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर (इंदौर )एवं राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार(जावरा) व पूर्व राष्ट्रीय सह प्रवक्ता रविंद्र राठौर (इंदौर) ने बताया कि (इंदौर) नगर निगम के भाजपा पार्षद राजेंद्र राठौर के ही प्रयासों से इंदौर नगर निगम द्वारा श्री वीर दुर्गा दास जी राठौर की प्रतिमा पुनः स्थापित होने जा रही है । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रतन सिंह राठौर (रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर पुलिस प्रॉसीक्यूशन) ने इंदौर नगर निगम के पार्षद राजेंद्र राठौर को राष्ट्रीय महासभा की ओर से सम्मानित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया । पार्षद श्री राठौर इस नियुक्ति पर संपूर्ण महासभा एवं मध्य प्रदेश के राठौर समाज में हर्ष व्याप्त है ।