सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा विधायक श्री काश्यप को दिया ज्ञापन

रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा ब्राह्मण समाज के निर्धन और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की प्रदेशव्यापी मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नाम एक ज्ञापन शहर विधायक चैतन्य जी कश्यप को उनके निवास पर दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन एवं महिला शक्ति शामिल हुई ज्ञापन को हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने विधायक श्री चैतन्य कश्यप को दिया ज्ञापन का वाचन महासभा के अजय जोशी ने किया। इस अवसर महासभा के वरिष्ठ परामर्शदाता शांतिलाल जी शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील गौतम, राजू हॉकी, धर्मेंद्र व्यास, ओम प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अजय जोशी प्रशांत व्यास, शैलेंद्र तिवारी, मुनेंद्र दुबे, सुशील नागर, विजय शर्मा, जीके शर्मा, मनोज शर्मा एवं महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सपना दुबे, उषा दुबे, मंजू जोशी, रक्षा मिश्रा, सीमा शर्मा आदि ने एकत्रित होकर ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। आभार प्रदर्शन शैलेंद्र तिवारी ने किया।