पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई दशा माता की मूर्ति विराजीत

3 दिन तक चला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

रतलाम। जवाहर व्यामशाला के समीप पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य समारोह के रूप में दशा माता की मूर्ति की स्थापना की गई। मुख्य यजमान मयंक जाट ने सपत्नीक यज्ञ व पूजन करके वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देने के पश्चात दशा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।
स्थापना के पूर्व मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में माता बहनों द्वारा सर पर कलश धारण किया हुआ था। शोभायात्रा में समाजसेवी दौलत जाट पहलवान जन समुदाय चल रहे थे। शोभायात्रा में महादेव की विशाल प्रतिमा और अश्व रथ में दशा माता की मूर्ति को विराजित नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करवाया। शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा एवं आरती पूजन कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सदस्य गण बडी संख्या में शामिल हुए। 3 दिन तक चले दशा माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दौलत जाट पहलवान और अम्बर परिवार द्वारा संपन्न करवाया गया।