अनुभाग आलोट के थाना आलोट व ताल पर रखे धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त 50 वाहन(कबाड) की निलामी

रतलाम । सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अ.अ.वि.पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र (दिनांक 02.06.2023) के पालन में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रापुसे) के द्वारा जप्त शुदा सम्पत्ति (कबाड के रुप में दो पहिया वाहन) के निराकरण हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अनुभाग आलोट एवं राजस्व अनुभाग आलोट एवं कार्यपालन यंत्री रतलाम की संयुक्त समिति बनायी गयी । विधिअनुसार कार्यवाही करते हुये दिनांक 01.07.2023 को थाना आलोट पर धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त 41 वाहन (कबाड) ,थाना ताल पर धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त 09 वाहन (कबाड) के मालिकाना हक के लिये विज्ञप्ति जारी की गयी एवं 07 दिवस का समय दिया जाकर दिनांक 08.07.2023 को पुनः उक्त वाहनों (कबाड) की निलामी प्रक्रिया हेतु दिनांक 12.07.2023 नियत की गयी । आज दिनांक 12.07.2023 को थाना परिसर आलोट में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ,थाना प्रभारी आलोट ,थाना प्रभारी ताल एवं समिति के अन्य सदस्यों एवं पत्रकार बंधु की उपस्थिति में निलामी की प्रक्रिया की गयी । सम्पूर्ण प्रक्रिया की विडियोग्राफी की गयी। थाना आलोट के धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त 41 वाहन (कबाड) को शाहरुख पिता शकील कबाडी निवासी नागेश्वर रोड आलोट के द्वारा निलामी की अंतिम बोली राशि 03 लाख 25,000/- एवं थाना ताल पर धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त 09 वाहन (कबाड) को भी शाहरुख पिता शकील कबाडी निवासी नागेश्वर रोड आलोट के द्वारा अंतिम बोली राशि 85,000/- के द्वारा लगायी गयी जिन्हे उक्त सभी 50 कबाड के वाहन निलाम किये गये ।
निलामी की प्रक्रिया में उपस्थित रहने वाले अधिकारी- (1) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आलोट (2) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट (3) थाना प्रभारी पुलिस थाना आलोट (4).थाना प्रभारी पुलिस थाना ताल (5).रीडर -1 (अ.अ.वि.राजस्व)
सराहनीय कार्य : थाना आलोट- प्र.आर.कोदरसिंह ,आर.हरिशंकर,जीवन, शौकिनसिंह, शक्तिपालसिंह, राजेश चौधरी, थाना ताल-सउनि बालमुकंद, सउनि पंकज बम्बोरिया, आर.रौनक, ईश्वर धाकड ,म.आर.अनिता, राजस्व विभाग के रीडर -1 यशवंत कल्याणे