अच्छे कर्मों का फल अच्छा ही होता है- शासन दीपक आदित्य मुनि

रतलाम। राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत आदित्य मुनि ने फरमाया कि शुभ कर्मों का पु सीसीण्य फल भी अच्छा ही होता है आपने पूर्व जन्मों में क्या कार्य किए हैं उसका फल इस जन्म में मिलेगा इस जन्म में क्या कार्य कर रहे हैं उसका फल जन्मो जन्मो तक मिल सकता है श्रावक द्वारा प्रश्न पूछा गया कि मैं सबके साथ अच्छा करता हूं तो मेरा खराब क्यों होता है उत्तर में यह बताया गया कि यह हमारे पूर्व के कर्मों का कनेक्शन है पुण्य का अर्जन चालू होने से हमारा प्रतिदिन पुण्य कार्य में जाएगा साथ ही शुभ ही शुभ की भावना बनती हुई जीवन आनंदमय हो जाएगा उस वक्त हमें ध्यान पहुंचाने की जरूरत है की सेवा कार्यों से धार्मिक व शुभ कार्यों से पुण्य का अर्जन कर अपना अगला भाव सुधारें घटना होना हमारे हाथ में नहीं है पर प्रभु भक्ति कर उससे निपटना हमारे हाथ में है इसलिए जितना पुण्य का कार्य करेंगे उतना जीवन अगला भाव मानव रूप में मिलता हुआ सद्गति की ओर जाए उपरोक्त जानकारी साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने दी सभा का संचालन साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पीरोदिया मंत्री दशरथ भावना ने किया।