23 जुलाई रविवार को आदित्य मुनि की निश्रा में संयम आराधना कार्यक्रम

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के तत्वाधान में राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत 23 जुलाई रविवार को संयम आराधना का कार्यक्रम 700 से अधिक दया भाव के साथ मनाया जाएगा जिसमें श्रावक श्राविका और द्वारा प्रातः 9:00 प्रवचन से लेकर रात्रि प्रतिक्रमण तक साधु चरिया में रहते हुए 9 सामायिक कि धर्म आराधना सेठिया मैरिज गार्डन ऊकाला रोड पर की जाएगी इसमें सभी आराधक एकासन करेंगेl चित्र आत्माओं ने फरमाया कि आचार्य श्री श्री लाल जी महाराज साहब के समय पूरे भारत में यह आयोजन 10,600 से अधिक की संख्या में हुए थे चुकी युवाओं का रुझान धर्म की ओर बढ़ा है तप हमारे जीवन की शक्ति है ईश्वर इस और हमें आगे बढ़ते हुए अपनी तप शक्ति का परिचय देना चाहिए साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आराधना में जोड़कर पुण्य तार्जन करना चाहिए संघ अध्यक्ष सुदर्शन जी पीरोदिया मेरे फरमाया की आयोजन में सुबह प्रवचन तत्पश्चात गुरु भक्ति भोजन दोपहर में ज्ञान चर्चा प्रतियोगिता शाम को प्रतिक्रमण होगा इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल जी कटारिया ने भी अपने भाव प्रस्तुत किए कार्यक्रम के बारे में समझाया उपरोक्त जानकारी संघ के प्रीतेश गादिया ने दी वह संचालन मंत्री दर्शन बाफना ने किया।