प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर रतलाम में लक्ष्य से अधिक हुआ रक्तदान

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने रक्तदाताओं का जताया आभार

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रतलाम में रक्तदान को लेकर नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अभियान के तहत रतलाम में निर्धारित 200 यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 215 यूनिट रक्तदान किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रतलाम उन जिलों में शामिल रहा, जहां निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचकर उससे अधिक रक्तदान हुआ।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित कर 101 यूनिट रक्तदान किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और रतलाम के लोगों ने सेवा भावना के साथ आगे आकर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया है।
भाजपा नेताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रतलाम में आयोजित विभिन्न शिविरों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। प्रदीप उपाध्याय एवं अनुकूल सोनी ने सभी रक्तदाताओं के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *