सेवा संकल्प अभियान की प्रतियोगिता मे 350 विद्यालयों मे 3000 ने की सहभागिता

रतलाम । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप मे 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान मे रविवार को नगर के 350 विद्यालयों मे भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई इनमें 3000 से अधिक सहभागिता की। प्रतियोगिता के विजेताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। रतलाम मे हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शा .उत्कृष्ट विद्यालय एवं नवीन कन्या स्कूल विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री अनुज शर्मा,सहप्रभारी राजेन्द्र पाटीदार होस्टल एवं सोनु चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी, डीपीसी. अखिलेश सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक, शिक्षकों एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले की पांचों विधानसभाओं मे चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहले विधानसभा स्तर पर क्षेत्र के विधायक, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *