इब्राहिम शैरानी बने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

रतलाम मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर इब्राहिम शैरानी की नियुक्ति पर उन्होंने देश एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया

रतलाम। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर इब्राहिम शैरानी की नियुक्ति की गई है। श्री शेरानी अनुभवी नेता हैं और नेतृत्व करने की असीम क्षमता है,वह संगठन के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ मे शामिल हैं, पूर्व मे मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वफ़्फ़ बोर्ड की अंजुमन समिति के अध्यक्ष रहे हैं। श्री शैरानी की नियुक्ति पर उन्होंने देश एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार आभार प्रकट किया है साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव, एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल, का अभार व्यक्त किया है।
श्री शैरानी को प्रदेश भर से बधाई मिल रही है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल, भरोसा जाते हुए कहा है कि श्री शैरानी एक कुशल नेतृत्वकर्ता है, संगठन के दयित्वो के निर्वहन करने में अल्पसंख्यक मोर्चा सदैव सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेगा ।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री इब्राहिम शैरानी, अनुभवी नेता हैं और नेतृत्व करने की असीम क्षमता है,वह संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, पूर्व में मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वफ्फ बोर्ड की रतलाम की अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष हैं। श्री इब्राहिम शैरनी, को प्रदेश भर से बधाई मिल रही है इब्राहिम शैरानी,ने देश व प्रदेश एवं रतलाम संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *