प्रवासी श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री उइके रतलाम आए

रतलाम 21 जुलाई 2023।/ मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री भागचंद उईके शुक्रवार को रतलाम आए। उन्होंने स्थानीय राज गार्डन में एक बैठक लेकर श्रमिकों के जीवन स्तर उनमें और क्या सुधार किया जा सकता है, श्रमिकों के आजीविका के लिए रोजगार व्यवस्था इत्यादि बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के लिए कर चर्चा की। इसके अलावा वनवासी, कृषि एवं मजदूर महासंघ द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि श्रमिकों, कारखानों में कार्यरत श्रमिकों एवं प्रवासी श्रमिकों को आने वाली समस्याओं की चर्चा की गई एवं संगठन द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने एवं श्रमिक वर्ग में जागरूकता हेतु प्रयास किए जाने संबंधी निर्णय लिए गए। बैठक में श्री जयंतीलाल राष्ट्रीय प्रभारी असंगठित क्षेत्र, श्री गणेश मिश्रा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ, श्री सुनील किरवाई- क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्री राधु सिंह भाबर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय एवं ग्रामीण मजदूर संघ तथा विभिन्न श्रम संगठनों से संबंधित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।