रतलाम। 10 दिन पूर्व जिला चिकित्सालय रतलाम में नवागत सिविल सर्जन के रूप में डॉ.एम.एस.सागर ने ज्वाइन किया है। इन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन भ्रमण कर लगातार स्वास्थ सुविधाओं मैं सुधार कर रहे हैं है । इसी क्रम में पिछले डेढ़ वर्ष से एमसीएच मे मॉड्यूलर ओटी बंद पड़ी थी। जिसका एसी खराब होने से मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
नवागत सिविल सर्जन द्वारा प्रथम भ्रमण में ही उसको संवेदनशीलता से संज्ञान में लेते हुए स्थानीय स्तर, डिविजनल स्तर उज्जैन तथा डायरेक्टरेट भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उसको ठीक कराया गया। जिससे एमसीएच के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का सदुपयोग हो पा रहा है तथा गरीब मरीजों को सुविधाएं मिलना शुरू हो गई है। इसी क्रम में ट्रॉमा सेंटर में बरसों से खराब पड़ी ऑपरेशन टेबल के कारण ऑपरेशन करने में परेशानी आती थी उसको नई टेबल उपलब्ध कराकर ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो गई है। वही आकस्मिक सेवा कक्ष में मरीजों की पार्टीशन लगाकर जांच की जाती थी। जिसको स्वयं ने भ्रमण के दौरान संज्ञान में लेते हुए पार्टीशन को हटाकर चिकित्सक एवं मरीज दोनों के लिए बैठने की व्यवस्था कर ठीक से जांच कर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है तथा कॉरिडोर में या लाइन में लगे हुए अन्य मरीजों के लिए बैठने के लिए व्यवस्थित बेंच का इंतजाम कर दिया गया है तथा एक गार्ड की भी व्यवस्था इसी आकस्मिक कक्ष में कर दी गई है जिससे आमजन को काफी सुविधा हो रही है। यह सब नवागत सिविल सर्जन डॉ. सागर की भ्रमण एवं संज्ञान में तथा उनकी क्रियाशीलता के कारण संभव हो पा रहा है।
नवागत सिविल सर्जन डॉ. सागर की जनहितैषी क्रियाशीलता की म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा ने प्रशंसा व्यक्त कर की है । इस मौके पर म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पहार से हार्दिक स्वागत किया है। इस अवसर पर श्री सुशील शुक्ला जिलाध्यक्ष म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला सचिव श्री रवि गुर्जर, श्री शैलेन्द्र जी भीडे, जिला सचिव अजाक्स, श्री मोहम्मद जफर खान पूर्व प्रांतीय सचिव, श्री अनिल राठौड़ आदि साथीगणों ने पुष्पहार से स्वागत किया ।