कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 22 जुलाई 2023। कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत 23 जुलाई को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री गहलोत 23 जुलाई को दोपहर 12-00 बजे रतलाम में चंपा बिहार में आकर स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 1-40 बजे विनोबा नगर आकर स्थानी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2-20 बजे वीसाजी मेंशन रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक श्री चैतन्य काश्यप से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात नामली में श्री बाबूलाल कर्णधार के निवास दोपहर 3-15 बजे पहुंचकर स्व. श्रीमती अनीता चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4-00 बजे जावरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 4-30 बजे जावरा में पिपलोदा रोड पर लायंस आई हॉस्पिटल में लायंस ऑडिटोरियम का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात नागदा प्रस्थान करेंगे।