रतलाम 22 जुलाई 2023। केंद्रीय स्टील एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 जुलाई को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 23 जुलाई को दोपहर 12ः00 बजे चंपा विहार में स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे, दोपहर 1ः00 बजे नगर निगम के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2ः00 बजे सैलाना कृषि मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में, दोपहर 4ः00 रतलाम ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते इसी दिन शाम 6ः00 बजे रतलाम से प्रस्थान कर जाएंगे।