रतलाम 23 जुलाई। आज दिनाँक 23/07/23 रविवार को प्रातः श्री शांतिनाथ जी अगर जी का मंदिर बागड़ो का वास स्थित मंदिर जी मे दर्शन तथा स्नात्र पूजन का आयोजन जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप के श्री जितेश, सोनू गेलड़ा परिवार ने अपने सुपुत्र उत्सव के जन्मदिवस के निमित आज की स्नात्र पूजन का लाभ लिया।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के एक रविवार को एक जैन मंदिर में ग्रुप द्वारा पूजन भक्ति का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रुप के मार्गदर्शक श्री, महेंद्र जी पोरवाल, अनिल कटारिया अजय खमेसरा, संतोष चाणोदिया, ग्रुप अध्यक्ष संजय खमेसरा, उपाध्यक्ष संदीप चौरड़िया, सचीव निलेश गोधा कोषाध्यक्ष प्रमोद धींग, ग्रुप सदस्य यशवंत मेहता, सुनीता – शरद मूणत, प्रकाश- प्रीति कोठारी, अमित- सारिका कोठारी जितेंद्र लुनिया, अखिलेश जैन , निलेश डाँगी आदि ग्रुप सदस्य सहित समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव निलेश गोधा ने किया तथा आभार संदीप चौरड़िया ने माना।