संयम आराधना हुई गुरु राम मय

रतलाम । आचार्य रामलाल जी म सा की अज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनि महाराज साहब की निश्रा में साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा संयम आराधना दिवस मनाया गया इसमें 1100 से अधिक सामायिक धारकों ने 9 सामायिक व एकासन के साथ सामूहिक रूप से 63000 तिखूतो की वंदना ,84000 लोगस्स 42000 नमुत्थानम ,105000 नवकार मंत्र का जाप, 21000 अरिहंत भगवान का कीर्तन किया इसके अतिरिक्त दोपहर में ज्ञान चर्चा भक्ति संध्या और प्रतिक्रमण का लाभ लिया इस अवसर पर राम महिमा महोत्सव के अंतर्गत अटलमुनि मसा रीजूप्रज्ञ म सा ब्रह्मऋषि जी मसा उदित मुनि म सा ने भी प्रवचन के माध्यम से संयम आराधना के दिवस पर प्रवचन के माध्यम से शास्त्रों के बारे में समझाया पर राम महिमा महोत्सव की अप्रतिम महिमा का गुणगान किया सभा में संघ अध्यक्ष श्री सुदर्शन पीरोदिया पूर्व अध्यक्ष चंदन पीरोदिया विनोद मेहता महिला मंडल की किरण चंडालिया बहू मंडल प्रीति मूणत आदि ने अपने भाव रखें संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस आराधना में चरित्र आत्माओं ने जीवन परिवर्तन विषय से श्रावक सेविकाओं को जोड़ा और बताया कि भक्ति रस में तो हमें रमना ही है पर हमारे लिए उत्तम क्या है हम स्वस्थ कैसे हैं अच्छे कर्मों से हमें मानव जीवन अच्छा परिवार अच्छा कुल सुख संपदा गति प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होती है यह बिना पुण्य वाणी के नहीं हो सकती। उक्त आयोजन फर्क नहीं पड़ता प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 बजे सेठिया मैरिज गार्डन पर संपन्न हुआ इसमें समता युवा संघ ,बालक मंडल, बालिका मंडल आदी के सदस्य ने अपनी सेवाएं प्रदान की संचालन पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया ने किया कार्यकर्ताओं का आभार मंत्री दशरथ बाफना ने माना। इस अवसर पर मदनलाल कटारिया ललित कोठारी निर्मल मूणत कपूर कोठारी सुशील गोरेचा निर्मल लुनिया पूनमचंद कोठारी कांतिलाल छाजेड़ प्रकाश नांदेचा चंदनमल छाजेड़ श्रेनिक मांडोत राजेश सियार प्रकाश कोठारी विकास छाजेड़ पवन गोरेचा सुधा बोरा जय बाफना इशिता चोपड़ा पूजा मूणत कमल पिरोदीया आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।