रतलाम 23 जुलाई । 22 जुलाई को सांय 7ः30 बजे के लगभग धोलावड क्षेत्र में अधिक वर्षा व बिजली कड़कने से न्यू इंटेक वेल सब स्टेशन में लगा 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण शहर के पटरी पर क्षेत्र की गंगा सागर टंकी, गांधी नगर टंकी व कस्तूरबा नगर टंकी नही भर पाई जिससे 23 जुलाई को प्रातः दी जाने वाली सप्लाई 24 जुलाई को नियत समय से दिये जाने हेतु ऐलान (उद्घोशणा) किया गया। 23 जुलाई को जले हुवे ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर नया 1000 केवी ट्रांसफॉर्मर के संधारण का कार्य प्रातः 8 बजे से प्रारंभ किया गया जो सायंकाल 7 बजे तक चला जिस कारण गंगा सागर टंकी, कस्तूरबा नगर टंकी ,विनोबा नगर नई टंकी व ग्लोबस टंकी से 24 जुलाई को दी जाने वाली पेयजल सप्लाई 25 जुलाई को निर्धारित समय से की जावेगी।