




रतलाम। 23 जुलाई रविवार को नगर में प्रथम आगमन पर प्रदेश स्तर की बैठक आयोजित की गई । जिसमें संस्था के संस्थापक सह मुख्य सचिव श्रीमती नीतू गुप्ता उड़िसा व संस्थापक मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड भारत श्री सुशांत कुमार बिहार , प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा (इंदौर) व राष्ट्रिय कार्यक्रम मंत्री धर्मेंद्र कनाडिया ,प्रमुख आतिथ्य संत श्री नर्मदानन्द जी महाराज (उज्जैन) रहे।
सर्वप्रथम माँ सरस्वती व भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा किया गया तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों का रतलाम केसरिया जागृति मंच द्वारा शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया व सरस्वती वंदना मंचीय सदस्य द्वारा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में सात जिलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए । जिसमें रतलाम , नागदा , उज्जैन , इंदौर , मंदसौर , देवास , धार , महेश्वर, शाजापुर से कई संख्या में लोग उपस्थित हुए । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशांत जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि केसरिया जागृति मंच का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाना है , हिंदुओं की रक्षा करना , अखंड भारत का हमें सपना पूरा करना , हिंदू बोर्ड की स्थापना तथा संगठन की मजबूती प्रदान करना ” एक भारत श्रेष्ठ भारत ” की रचना करना यही हमारा नारा है यही हमारा उद्देश्य है । हम अपने भाई बहनों को एक साथ लेकर व्यापार-व्यवसाय में सहयोग देना यही हमारा उद्देश्य हो। अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला ,प्रतीक चिन्ह व केसरिया मंच दुपट्टे से सम्मानित किया गया । नये पदाधिकारियों को विभिन्न पद पर नियुक्त कर उन्हें अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराया ।जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती रेखा गौतम , प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा -इंदौर व रतलाम के प्रदेश प्रभारी गोविंद सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शीला बोहरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोहरा एवं समस्त टीम सहयोगी रही है। कार्यक्रम में सुनील बैरागी, कश्मीरा पाठक, सुनील पोरवाल, अनुरूप शर्मा,कैलाश कुमावत, रंजना चौहान, अनीता शर्मा पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी गोविंद चौहान ने किया एवं आभार अनुरूप शर्मा ने किया ।यह जानकारी राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती रेखा गौतम ने दी।