आदित्य मुनि की निश्रा में लगा महाश्रमण का अंबार

रतलाम। समता भवन नोलाइपूरा पर राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के प्रीतेश गादीया ने बताया कि आचार्य रामलाल जी मसा के अज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनि म सा आदि ठाणा के निश्रा में लगभग 12 से अधिक महाश्रमण तपस्या महाश्रमण का तक चल रहा है जिसमें अक्षय मेहता पुष्पा जी पगारिया के आज मासश्रमण की पुर हुई चरित्र आत्माओं की प्रेरणा से आज असम निवासी वीर भ्राता पुलकित गुलगुलिया मैं आज 35 उपवास के पचखान लिए जिन्होंने पूर्व में भी लगभग 100 उपवास पिछले वर्ष भी किए थे। साथ ही पल्लव घोटा, सुशीला बाफना, देवांश घो, मनीषा काठेड, राजेंद्र मूणत, प्रियंका चोपड़ा ,चहल श्रीश्रीमाल, के भी तप गतिमान है। इस अवसर पर प्रवचन सभा में संघ अध्यक्ष सुदर्शन पीरों दिया ने अपने भाव रखते हुए तपस्या की अनुमोदना की व पीयूष मेहता एवं परिवार द्वारा तब की महिमा पर भजन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त भी कई श्रावक श्राविकाओ के वर्धमान तप अठाई 11 उपवास आयामबिल एकासना बियासना के मासखमण की तपस्या भी चल रही है साथ ही बालक, बालिका मंडल, युवा संघ, बहू मंडल, आदि के ज्ञान ध्यान के शिविर, धार्मिक कक्षाएं ,सूत्र वाचन ,आदि का लाभ चातुर्मास के इस महापर्व में सभी ले रहे हैं तपस्या के इस पावन कार्यक्रम में भक्ति मंडल द्वारा भी वरिष्ठ श्रावक शांतिलाल भटेवरा के मार्गदर्शन में तपस्वियों के घर जाकर भजन संध्या की जा रही है। मुनि श्री द्वारा प्रवचन में तप की महिमा का गुणगान किया उसकी महत्ता समझाई गई संचालन मंत्री दशरथ बाफना ने किया।