कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा सामूहिक चर्चा का आयोजन

रतलाम 26 जुलाई 2023। कृषक भारती कॉपरेटिव लिमिटेड रतलाम द्वारा सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता श्री सुनीलसिंह, जिला विपणन अधिकारी श्री यशवर्धन सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक कुमार जैन, उपयंत्री जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री शैलेश खरे के साथ समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
कृभको क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री विनायक हारोड़ द्वारा कृभको की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया एवं कृभको तरल जैव उर्वरक के उपयोग से होने वाले फायदे एवं उपयोग करने की विधि की जानकारी दी गई । श्री यशवर्धन सिंह द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को POS स्टॉक एवं फिजिकल स्टॉक बराबर रखने के दिशा निर्देश दिए गए एवं पुराने स्टॉक को प्राथमिकता से खत्म करने के निर्देश दिए । श्री आलोक कुमार जैन द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को कृभको के अन्य उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक एवं कंपोस्ट खाद आदि को समितियों द्वारा विक्रय करने हेतु प्रेरित किया।
श्री सुनील सिंह द्वारा समिति प्रबंधको को जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी किसानों को देने एवं जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कृभको रतलाम क्षेत्रीय प्रतिनिधि विनायक हारोड़ द्वारा किया गया।