महामंगलकारी श्री घंटकर्ण महावीर अनुष्ठान संपन्न हुआ

  • “साधना, संयम और आत्मकल्याण की ओर एक मंगलमय यात्रा” पुस्तक का भव्य विमोचन
  • महासती डॉ. कुमुद लता जी महाराज के चतुर्मास के दौरान हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर आधारित पुस्तिका में संकल्पमय चातुर्मास 2026 की सचित्र झलकियां

इन्दौर । अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुद लता जी महाराज के प्रवचनों के आधार पर संकलित पुस्तिका “साधना, संयम और आत्मकल्याण की ओर एक मंगलमय यात्रा” का विमोचन शनिवार को दिवाकर दरबार, नरसिंह वाटिका, एयरपोर्ट रोड, इन्दौर में आयोजित भव्य समारोह में किया गया।
इस पुस्तिका में जनमानस के लिए प्रेरणादायी वक्तव्य तथा संकल्पमय चातुर्मास 2026 के मुख्य कार्यक्रमों की सचित्र झलकियां समाहित हैं। यह पुस्तिका चातुर्मास की पूरी यात्रा को एक संग्रहणीय दस्तावेज के रूप में जनसाधारण के लिए उपलब्ध कराई गई है। इस पुस्तक में चातुर्मास के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों का महत्व, उनका इतिहास , उनके बारे में साध्वी जी के विचारो इत्यादि को संकलित किया गया हैं ।

विमोचन समारोह
पुस्तक का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने किया। इस अवसर पर विनोदजी मांडोत नरेशजी काकरिया अतुल जी जैन प्रवीणजी दुगड़ अंकितजी छाजेड़ जयंतीलालजी डांगी महावीर भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अचल चौधरी, कार्याध्यक्ष एवं चातुर्मास प्रमुख डीपीन जैन, महामंत्री रमेश भण्डारी, चातुर्मास संयोजक प्रकाश भटेवरा, मुख्य समन्वयक जिनेश्वर जैन, सह संयोजक हेमन्त बोहरा, राजकुमार जैन, युवा समाजसेवी दीपक जैन भटेवरा सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
पुस्तिका का संकलन दीपक टीनू जैन व अभिमन्यु चौहान एवं उनकी पूरी टीम ने किया।

मंत्री जी ने कहा – चातुर्मास आत्म परिवर्तन की यात्रा है
अपने उद्बोधन में श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चातुर्मास काल में साधु-संत एक स्थान पर रहकर धर्म आराधना, स्वाध्याय, साधना और प्रवचन के माध्यम से समाज को सही दिशा देते हैं।
“चातुर्मास चार महीनों की धार्मिक अवधि नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्म परिवर्तन की एक सुंदर यात्रा है। यह हमें अपने विचारों, वाणी और व्यवहार को सुधारने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने आगे कहा –
“प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं। मेरे मन में इसी विचार के साथ संकल्पमय चातुर्मास 2026 की यात्रा को संजोने का ख्याल आया कि यह ऐसी यात्रा है, जिसमें ज्ञान से विचारों में उजाला हो, साधना से मन शुद्ध हो और अच्छे संस्कारों से जीवन को एक नई दिशा मिले।”
श्री विजयवर्गीय ने इन्दौर श्रावक संघ के प्रति मंगल भावना व्यक्त की, जिन्होंने अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुद लता जी महाराज के यशस्वी चातुर्मास को करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

ट्रस्ट ने जताया आभार
महावीर भवन ट्रस्ट की ओर से महामंत्री रमेश भण्डारी एवं चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक प्रकाश भटेवरा ने कहा कि चातुर्मास की उपलब्धियों और प्रवचनों का सार इस संग्रहणीय पुस्तक के रूप में उपलब्ध कराने के लिए हम श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिनेश्वर जैन ने किया तथा आभार डीपीन जैन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *