सुमधुर भजनों से भक्तिमय हुआ श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर

श्री गोपाल जी को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई

रतलाम । आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन, दुर्योधन को मेवा त्यागो साग विदुर घर खायो, प्यारे मोहन आओ भोग लगाओ मोहन प्यारे भीलनी के बेर सुदामा के तंडूल,रुचि रुचि भोग लगाओ प्यारे मोहन आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन… भजनों के स्वर मंदिर में गूंजे अवसर था श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास द्वारा माणक चौक स्थित गोपाल जी का मंदिर पर भव्य अन्नकूट के आयोजन का । ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल व सचिव महेश व्यास ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया तथा 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर पंडित मदनलाल शर्मा ने ॐ जय जगदीश हरे स्वामी जय जगदीश हरे.. आरती की इसके पश्चात प्रसादी वितरित की गई । ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, न्यासी गोपाल मंत्री, सत्यनारायण पोरवाल ,सोनू व्यास,बी एम मालपानी सहित क्षेत्र के बसंत पंड्या, महेश सोनी ,त्रिभुवन पंड्या, गोविंद अग्रवाल, राकेश मेहता, संजय पालीवाल सहित नागरिक मौजूद थे इस दौरान महिलाओं ने भगवान के भजन भी प्रस्तुत किये जिन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *