
रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ तत्वाधान में हो रहे हैं राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत तपस्याओ का ताता लगा हुआ है जिसमें कई श्रावक श्राविकाओ के तपस्या चल रही है जिसमें बहन सुशीला दशरथ बाफना व मनीषा मनोज कांठेड़ के आज 30 उपवास पूर्ण हुए इस अवसर पर संघ सुदर्शन पीरोदिया द्वारा सभा में घोषणा की गई कि दिनांक 29 तारीख को प्रवचन के पश्चात सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में तपस्वीयो का बहूमान समता भवन नोलाईपुरा पर किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ के पदाधिकारी सहित समता युवा संघ महिला मंडल बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के भी पदाधिकारी और कार्यकारिणी द्वारा कल तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा चरित्र आत्माओं द्वारा तपस्या की महत्ता समझाते हुए बताया कि तपस्या हम में सहनशीलता , सौम्यता दृढ़ता विश्वास करुणा दया व श्रमा का भाव हमारे मन में लाती है इसलिए हमें तपस्या करनी चाहिए सावन का मास धार्मिक मास के रूप में सभी धर्मों में मनाया जाता है इसलिए इस धार्मिक मास को हमें आराधना मेलिन हो कर मनाना चाहिए। सभी महाश्रमण आराधको की पूर्ण होने पर राम गुरु की जय जय कार से वह तपस्या की जय जय कार से सभा सराबोर हुई इस पर महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत कर तप की अनुमोदना करते हुए गुणगान किया।