योगमय बच्चों ने पौधारोपण कर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया

रतलाम। भारत सरकार आयुष मंत्रालय राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत जिला आयुष औषधालयों हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में चयनित योग प्रशिक्षक योग सहायक वर्षा ऋतु में होने वाले रोगों से सुरक्षा मुक्ति के लिए योग आयुर्वेद की अलख जगाए आयुष आपके द्वार शासकीय अशासकीय जन-जन हर घर-परिवार आंगन निःशुल्क योग प्रशिक्षण स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक आयोजन किए जाएंगे।
इसी के तहत् रतलाम जिला आयुष अधिकारी बलराज चौहान के मार्गदर्शन में जिला योग प्रशिक्षक विशाल कुमार वर्मा जिला योग सहायक श्रीमती विमलेश वर्मा द्वारा शुक्रवार शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ रतलाम संस्था प्रधान श्रीमती राधा पाटीदार की उपस्थिति में समस्त स्टाफ व अध्यनरत बालिकाओं को योग से निरोग रहने के लिए प्राणायाम ध्यान योगिक क्रियाओं के साथ सूर्य नमस्कार करवाया गया।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रत्येक भारतीय नागरिक प्रकृति पर्यावरण से जुड़कर जीवन में योग अपनाएं एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं प्रकृति सेवक बनें अंकुर अभियान के तहत बालिकाओं द्वारा पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक दिन यह पौधा विकसित वृक्ष पेड़ बन जनमानस के लिए शुद्ध प्राणवायु का संचार करेंगे।