मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखाई

रतलाम 28 जुलाई 2023। जिले के जावरा में कृषि उपज मंडी परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना के वाहनों को विधायक डा. राजेंद्र पांडे, संत श्री सुधाकर पुरी महाराज, संत श्री दिनेश व्यास महाराज, मध्यप्रदेश योग आयोग के उपाध्यक्ष श्री भरत व्यास, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री बलवंत भाटी इत्यादि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।