जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा रेनकोट एवं छाता वितरण

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा आज अपने सेवा प्रकल्प के तहत गरीबों एवं जरूरतमंद को रेनकोट और छातो का वितरण किया उक्त कार्यक्रम समाजसेवी श्री अजय सकलेचा, पूर्व झोन चेयरमैन
श्री प्रो सी.एम.मेहता, झोन चेयरमैन श्री शेखर नाहर की उपस्थिति में नवकार सदस्यों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजय सकलेचा ने कहा आज के इस भौतिक युग में धन तो हर कोई खर्च कर सकता है लेकिन धन के साथ समय देकर जो सेवा नवकार परिवार द्वारा की जा रही है ऐसी सेवा कहीं देखने को नहीं मिलती नवकार द्वारा अपने चलाए जा रहे 21 सेवा प्रकल्प की भी आपने प्रशंसा की। तत्पश्चात पूर्व झोन चैयरमेन श्री सी.एम.मेहता द्वारा कहा गया की नवकार मंत्र में 68 अक्षर होते है आप सभी मिलकर 68 योजनाओं तक पहुंचे ! झोन चेयरमैन शेखर नाहर ने कहा मध्य प्रदेश रीजन द्वारा हर माह अलग-अलग गतिविधियां चलाई जा रही है जिसके तहत जुलाई माह में छाता एवं रेनकोट वितरण कार्यक्रम रखा गया है नवकार ग्रुप द्वारा पहले सुखानंद तीर्थ एवं आज जावरा में छाता एवं रेनकोट वितरण का कार्य किया गया जो कि बहुत अभीनंदनीय एवं प्रशंसनीय हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया द्वारा नवकार की जीवदया,मानव सेवा प्रकल्प एवं 21 योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।
अध्यक्ष अभिषेक बोरदिया बताया गया नवकार ग्रुप का जल्द से जल्द 27 योजनाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है जो हम नवकार सदस्य एवं विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से पूर्ण करेंगे ।
इस अवसर पर धर्मेश खारीवाल,मनोज मेहता, आयुष चोरडिया ,राहुल बरैया ,गौरव भंडारी, शेखर जैन, कमल पोखरना,अंकित भंडारी द्वारा पधारे हुए अतिथि का स्वागत किया तत्पश्चात् छाता एवं रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता ने किया अंत में आभार सचिव सौरभ मेहता द्वारा माना गया
उक्त जानकारी नवकार मीडिया प्रमुख शेखर राजावत द्वारा दी गई ।