पल्लव घोटा एवं देवांश घोटा के मासक्षमण की तपस्या पूर्ण

रतलाम। जन-जन की आस्था के केंद्र  व्यसन मुक्ति के प्रणेता, शिरीवाल प्रति बोधक  परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म. सा. बहुश्रुत वाचनाचार्य राजेश मुनि जी म. सा. की असीम कृपा से अत्र विराजित शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी म. सा. आदि ठाणा व महासतीवर्याओ की सदप्रेरणा से एवं स्व. श्री गुमानमल घोटा के दिव्य आशीर्वाद से पल्लव घोटा एवं देवांश घोटा (सुपुत्र संजय-सोनल घोटा) के मासक्षमण  (30 उपवास) की तपस्या आज 29 जुलाई को पूर्ण हुई । आज मासक्षमण की तपस्वीयों का श्री संघ के पदाधिकारियो सहित समता युवा संघ, महिला मंडल, बहू मंडल,बालक मंडल, बालिका मंडल के  पदाधिकारी और कार्यकारिणी द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया ।