

रतलाम 29 जुलाई 2023। संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा के दूसरे दिवस जावरा विधानसभा क्षेत्र हरियाखेड़ा, आक्यादेह, बाराखेड़ा, अयाना, राकोदा होते हुए पिपलौदा नगर पहुँची। वहां रविदास जी मंदिर पर पूजा अर्चना कर यात्रा शेरपुर, आंबा होते हुए करिया पहुँची। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ, राजेंद्र पांडे, योग आयोग उपाध्यक्ष श्री भरत बैरागी, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला योजना समिति के सदस्य श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री बलवंत भाटी यात्रा के साथ रहे। सांसद श्री गुप्ता, विधायक डा. पाण्डेय ने चरण पादुका पूजन किया, मस्तक पर कलश धारण किया। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। सैलाना की सीमा पर पूर्व विधायक संगीता चारेल ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का बड़ी संख्या में ग्रामीणों व पिपलौदा नगर वासियो ने स्वागत अभिनंदन किया। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा की गई । इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि व जन अभियान परिषद व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।