समाजसेवी मोहनलाल मुरलीवाला के धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम। मंडी के वरिष्ठ व्यापारी,समाजसेवी एवं मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल जी मुरलीवाला की धर्मपत्नी श्रीमति गीता देवी के देवलोक गमन होने पर लहसुन प्याज मंडी प्रांगण में हम्माल तुलावटी साथियों द्वारा मौन रखकर श्रद्धांजलि अप्रित की। श्रद्धान्जली सभा में पूर्व मंडी संचालक सुरेन्द्र सिंह भाटी, राकेश पुरोहित, रविदास बैरागी, महेश उपाध्याय, सौहराब भाई सद्दाम भाई, विनय पण्डया, देवेन्द्र जैन, रविदत्त, हितेश मानी, दीपक पण्ड्या, गोपाल पांचाल, योगेन्द्र सोनगरा आदी उपस्थित रहेँ।