अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

टीम के गठन व विस्तार को लेकर बनी योजना

रतलाम । अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों की अति महत्पूर्ण बैठक एवं पदाधिकारियों के मिलन समारोह का आयोजन 30 जुलाई रविवार को रतलाम के एक निजी होटल परिसर में किया गया बैठक में मुख्य अतिथी फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश अध्यक्ष नितिन यादव,जावरा के वरिष्ठ अभिभाषक वरुण श्रोत्रिय फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र परिहार,मध्यप्रदेश मुख्य सचिव नरेश यादव, नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशि श्रोत्रिय एवं रतलाम जिलाध्यक्ष जितेंद्र वत्स आदी मंचासीन थे सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया बैठक का शुभारंभ सामूहिक गीत के साथ किया गया सर्वप्रथम मुख्य सचिव नरेश यादव ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने व सभी से अपनी अपनी जिम्मेदारीयो को निभाने की बात कही वही प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र परिहार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको फाउंडेशन में रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी व सक्रियता के साथ करना है फाउंडेशन एक ऐसा मंच है जहाँ से हम शोषित,पीड़ित ओर वंचित लोगो की आवाज बनकर पूरी दमदारी से उनके साथ खड़े रहकर उन्हें न्याय दिलवा सकते है वही जावरा के वरिष्ठ अभिभाषक वरुण श्रोत्रिय ने कहा की आप सब विशेष लोग है और आप सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मानव के कर्तव्यों ओर मानव के अधिकारों के लिए पूरे समर्पण भाव से व बिना लोभ के कार्य करना चाहिए वही मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश अध्यक्ष नितिन यादव ने पदाधिकारियों से चर्चा कर फाउंडेशन की टीम के गठन व संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि फाउंडेशन में सक्रिय व ईमानदार कार्यकर्ताओ को साथ लेकर पूरी ऊर्जा के साथ हमे समाजसेवा का कार्य करना है हमारे सामने कही भी मानव के अधिकारों का उलंघन न हो और कोई भी पीड़ित व शोषित परेशान न हो इसकी चिंता हम सबको मिलकर करना है अतिथियों के संबोधन के पश्चात संघठन के सभी पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार रखे और अपनी सक्रियता व समर्पण भाव से फाउंडेशन को मजबूती प्रदान करने और मानवसेवा में निरंतर लगे रहने का संकल्प भी लिया वही मंचासीन अतिथियों द्वारा फाउंडेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें नियुक्ति पत्र भी भेंट किए गए कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव नरेंद्र अग्रवाल ने किया व अंत मे आभार जितेंद्र वत्स ने माना इस दौरान प्रदेश संयोजक धीरज मिरदवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी निखिल ग्वाल,महिला मोर्चा रतलाम जिलाध्यक्ष वंदना पुरोहित, जिला महासचिव राजकुमारी जैन,संघठन महासचिव रानी राजीव देवड़ा,जिलाउपाध्यक्ष सपना टाक,मुख्य सचिव कविता राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष यामिनी उपाध्याय,झाबुआ से जिलाध्यक्ष शकुंतला राठौड़,इंदौर से जिलामहासचिव अंजू यादव,धार जिलाध्यक्ष डॉ.महेश यादव,जिला प्रभारी विजय दवे,जिला सहसंयोजक प्रीतम चौहान,जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमावत, हितेश मारू एवं नालछा ब्लाक अध्यक्ष रवि प्रजापत सहित के कई पदाधिकारी उपस्थित थे उक्त जानकारी फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी निखिल ग्वाल द्वारा दी गई ।