स्थानीय परिवाद समिति का पुनर्गठन होगा, इच्छुक महिलाएं आवेदन करें

रतलाम । महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत स्थानीय परिवाद समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। सामाजिक कार्य क्षेत्र में प्रसिद्ध एवं महिला समस्याओं के निराकरण में प्रतिबद्ध महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो गैर सरकारी संगठनों से हो, विधि की पृष्ठभूमि या विधि का ज्ञान रखती हो। उक्त महिलाओं को नामांकित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा ने बताया कि इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन महिला बाल विकास विभाग कलेक्टर कार्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 220 में कार्यालयीन दिवस में प्रस्तुत कर सकती हैं। अंतिम तिथि आगामी 8 अगस्त शाम 5:00 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।