रतलाम 03 अगस्त 2023 । मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना तृतीय चरण के तहत रतलाम जिले के प्रदाय केन्द्र के रिक्त रहे 1 सेक्टर में आनलाईन आवेदन 7 अगस्त 2023 तक आमंत्रित किए गए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि योजना हेतु आवेदक संबंधित सेक्टर के जनपद पंचायत/नगर निकाय का मूल निवासी होना चाहिए तथा उम्र 18 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 12 लाख रुपए तक होना चाहिए आवेदक के पास हैवी मोटर व्हीकल संचालन हेतु स्थायी वैध लायसेंस होना चाहिए। आवेदक बैंक से ऋण प्राप्त करने की पात्रता (डिफाल्टर न हो), शासकीय सेवक और पेंशनर न हो (सेवानिवृत्त सैनिक को पात्रता), आवेदक अन्य स्वरोजगार सेवा में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। आवेदक आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि का नहीं होना चाहिए।
योजना के सम्बन्ध में जानकारी विभाग के पोर्टल https://food.mp.gov.in एवं http://samast.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी/संशोधन पोर्टल पर ही जारी किए जाएंगे। योजना अन्तर्गत रिक्त सेक्टर हेतु samast पोर्टल पर 7 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।