यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फ़ीट) पर स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) को फहराएंगे तिरंगा

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन की और से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह जी परमार द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराने हेतु पर्वतारोही और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023, रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार को प्रदान किया गया। पूर्व में रतलाम की दम्पति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर(19341 फ़ीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहरकार ,राष्ट्रगान गाकर ,सूर्यनमस्कार कर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है।
माउंट एल्ब्रुस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ,राष्ट्रगान गाकर सूर्य नमस्कार करने वाली भारत की पहली दम्पति के रूप में अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार की पहचान होगी|यह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)पर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराएंगे।