

रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के कार्यक्रम अंतर्गत कृषक संगोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति सैलाना जिला रतलाम के मंडी परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक संगीता जी चारेल भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि श्री बद्रीलाल चौधरी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल अनुविभागीय अधिकारी श्री मनीष जैन मंडी सचिव आर वसुनिया ललित चंडालिया व्यापारी सुरेंद्र मेहता प्रतिनिधि किसान मोर्चा के देवचंद पाटीदार किसान मोर्चा सुखबीर सिंह चौधरी पूर्व अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नाथूलाल राठौड़ इस अवसर पर प्रगतिशील किसान पीर चंद पाटीदार ईश्वर लाल पटेल गोपाल चौधरी उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने केंद्र की भाजपा सरकार उपलब्धियों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया जिसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना एवं खाद पर एवं बिजली पर सब्सिडी किसानों को मुहैया की जा रही है प्रदेश की शिवराज जी सरकार द्वारा ₹6000 किसानों को सम्मान निधि उपलब्ध कराई जा रही है कृषि मंत्री कमल जी पटेल क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामर का धन्यवाद व्यक्त किया व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों का भी अतिथियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।