पंचायत किसान मित्रों की बैठक आयोजित, रतलाम ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित

रतलाम। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत कार्य करने वाले पंचायत किसान मित्रों की रतलाम ब्लॉक की बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी दिनों में भोपाल में आयोजित होने वाले संपूर्ण मध्यप्रदेश के 27,000 किसान मित्रों की बहाली के लिए महासम्मेलन की तैयारियों के विषय में चर्चा की गई तथा पिपलोदा ब्लॉक से आए मंगलेश जी मालवीय तथा अशोक जी की अध्यक्षता में, रतलाम ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष जगदीश जी पाटीदार अंबोदिया, उपाध्यक्ष तोफान सिंह सोलंकी चौराना, सचिव दिनेश मालवीय भटुनी, सह सचिव भरत गुर्जर ऊनी, मीडिया प्रभारी प्रद्युमन सिंह सोलंकी नगरा, कोषाध्यक्ष समरथ जी पाटीदार हतनारा, तथा तहसील प्रवक्ता बलराम जी पाटीदार बजनखेड़ा, की नियुक्ति की गई।
पूर्व मे विगत 10 से अधिक वर्षों से ये किसान मित्र कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रहे थे, परंतु इन्हें तात्कालिक पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2019 को बिना कारण बताएं, प्रदेश स्तर पर सभी को हटा दिया गया।
उसके बाद से ही किसान मित्रों का संगठन पुनः बहाली के लिए विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदेश स्तर, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहा है।